गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने रविवार को नंदगंज स्टेशन और यार्ड का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा और रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं के उचित रखरखाव पर जोर दिया।संरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने केंद्रीकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउंटर, रिले रूम, लॉक एंड ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, एक्सल काउंटर और आई.पी.एस. रूम समेत विभिन्न उपकरणों...