Ghazipur News: डा. राजकुमार चौबे बने जेएमएफ के सचिव
गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जॉइंट मेडिकल फोरम का ग्यारहवां स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन मुख्य अतिथि सीएमओ डा. आरके यादव की मौजूदगी में होटल नंद रेजिडेंसी में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. राजकुमार आर. चौबे को जॉइंट मेडिकल फोरम का सचिव चुना गया। डॉ. चौबे के सचिव बनने की घोषणा होते ही उपस्थित चिकित्सकों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया। डॉ. राजेश राय को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. ए. के. मिश्रा को संरक्षक , डॉ. आरएम राय को संयोजक, डॉ. जेएस राय पूर्व अध्यक्ष, डॉ. जेके यादव को पूर्व सचिव तथा आशीष राय कोषाध्यक्ष के रूप में संगठन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.