गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह ब्लाक के गोविंदपुर कीरत शाखा डाकघर के डाकपाल पर 1.43 लाख के गबन का आरोप लगा है। मामले में डाक निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। केन्द्रीय उपमंडल गाजीपुर के डाक निरीक्षक मिहिर आनंद ने 18 अगस्त को दी गई तहरीर में बताया कि गोविंदपुर कीरत शाखा के डाकपाल अनुपम देव पुत्र मनोज कुमार विश्वकर्मा निवासी दुर्खुर्शी गांव ने विभागीय राशि का गबन कर लिया है और वह वर्तमान में फरार है। तहरीर के अनुसार आरोपी ने विभागीय मोबाइल डिवाइस को भी अपने पास रख लिया है और विभाग को जमा नहीं किया है। अधीक्षक डाकघर गाजीपुर मंडल के आदेश पर उसे ड्यूटी से पृथक किया जा चुका है। कई बार संपर्क करने के बाद भी आरोपी ने फोन नहीं उठाया। डाक निरीक्षक ने बताया कि इस...