गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: खानपुर। उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को डड़वल गांव में लैंड रोवर मशीन से चकमार्ग की पैमाइश कराई। राजस्व परिषद की ओर से तहसीलों को उपलब्ध कराई गई आधुनिक मशीन से खसरा संख्या दो और तीन की भूमि की पैमाइश की गई। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिलेखों में दर्ज विवरण का मिलान करते हुए भूमि की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। आधुनिक मशीन से पैमाइश के जरिए भूमि की सीमाओं और चकमार्ग की स्थिति को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया गया। अधिकारियों के अनुसार इससे भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में सुविधा मिलेगी और सीमांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, लेखपाल आशुतोष कुमार, दिनेश यादव, विजय यादव और क्षेत्रीय लेखपाल रौनक कुमार राय...