Ghazipur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
गाजीपुर, जुलाई 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर (रेवतीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर बुधवार को एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय निजी चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गरुआ मकसूदपुर गांव के समीप हुई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-जमानियां मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत कराया। परिजन के अनुसार ढढ़नी भानमल राय गांव निवासी संजय राम अपने निजी कार्य से बाइक से गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों और परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.