गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर के विशेश्वरगंज में पुलिस अधीक्षक (नगर) कार्यालय और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी की मौजूदगी में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज रजा की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इस दौरान डीआईजी ने स्थानीय दुकानदार से शिलापट्ट की डोरी खिंचवाकर शिलान्यास कराया। प्रस्तावित भवन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराने के साथ ही आम नागरिकों की जनसुनवाई के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करना है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: एसपी शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का ...