गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। उसिया और भदौरा के बीच अप लाइन में शनिवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के बाद पैकिंग और टैम्पिंग का कार्य कराया गया। उसिया रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक ब्लॉक लेकर टैम्पिंग मशीन से रेल पटरी की पैकिंग की गई। कार्य के चलते 63233 पटना-पीडीडीयू मेमू पैसेंजर भदौरा स्टेशन पर सुबह 11:11 बजे पहुंची। ट्रैक पर काम चलने के कारण ट्रेन करीब 41 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही और 11:52 बजे रवाना हुई। ट्रेन के विलंबित होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल पथ के अवर अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रैक की पैकिंग और टैम्पिंग से रेल पटरी को मजबूती मिलती है। ट्रेन गुजरने के दौरान पहियों का भार पटरी से स्लीपर और फिर गिट्टी के माध्यम से जमीन पर समान रूप से पहुंचता है। टैम्पिंग से गिट...