Ghazipur News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
गाजीपुर, अगस्त 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उतरौली के समीप गुरुवार की देर रात ट्रेलर ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया।रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास घटी है। मृतक सहित घायल की पहचान नहीं पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं गंभीर अवस्था में घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। बाइक के नंबर के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.