Ghazipur News: ट्रेलरों की टक्कर से एनएच-31 पर घंटों जाम
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गाजीपुर-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-31) पर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बुधवार सुबह जसदेवपुर मोड़ के पास बिहार से बालू लेकर गोरखपुर जा रहे दो ट्रेलरों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और राजमार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। इसके चलते सड़क एकल मार्ग में तब्दील हो गई और वाहनों की लंबी कतार जनपद सीमा तक पहुंच गई। जाम के कारण सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, महिलाएं, स्कूली वाहन तथा एंबुलेंस सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और यूपीडा के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद एक-एक लेन से बारी-बारी वाहनों का आवागमन शुरू कराया। दोपहर करीब दो बजे तक केवल एक ही लेन से य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.