गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार रेलवे जक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रविवार की रात को ट्रेन नंबर 44041 की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी प्रभातचंद्र पाठक ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया की युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। उसने पीले रंग की टीशर्ट और काले रंग का लोवर पहन रखा था। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सोनूआ रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...