Ghazipur News: ट्रेन से गिरकर महिला की मौत
गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: कठवामोड़। फतेहपुर आठवां रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रेन से गिरकर करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर अटवामोड़ चौकी प्रभारी अमरमणि तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया गया। महिला के पास एक तौलिया और छोटी कटोरी में कुछ सिक्के मिले हैं। सामान के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन में भीख मांगकर जीवन यापन करती थी। हालांकि महिला कहां की रहने वाली थी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.