गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के औड़िहार रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म 6 पर मंगलवार की रात ट्रेन में एक यात्री अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर औड़िहार आरपीएफ ने उसे तत्काल सैदपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर स्थित बुद्धनगर निवासी 40 वर्षीय संजय मिश्रा पुत्र उपेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। बुधवार सुबह सैदपुर सीएचसी पहुंची मृतक की पत्नी सपना देवी ने बताया कि संजय मिश्रा छत्तीसगढ़ के रायपुर में निजी कम्पनी में इलेक्ट्रिक का काम करते थे। करीब एक माह पूर्व उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। इस बीच वो अपने घर आ रहे थे। जिसके लिए वो गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सवार थे। ट्रेन औड़िहार जंक्शन पहुंची तो सहयात्रियों की शिकायत के...