गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: ट्रायल में पांच खिलाड़ियों का चयन गाजीपुर। नेहरु स्टेडियम में गुरुवार को फुटबॉल के खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें कुल 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पांच खिलाड़ी चयनित हुये। अब यह, चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन में सात अगस्त को डा. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में प्रतिभाग कर सकते है। इस अवसर पर फुटबाल प्रशिक्षिक संगीता यादव, जिला फुटबाल संघ के संयुक्त सचिव मो. मोईन, तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...