Ghazipur News: ट्रांसफार्मर की क्षमता वद्धि के लिए किया प्रदर्शन
गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोढ़रा गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से कई घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जुलूस निकालकर ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के सापेक्ष कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने से पिछले छह महीने से बार-बार खराबी आ रही है। सिंहासन पासवान, संतोष, रामदेव, जितेंद्र, सुरेंद्र, रामबली समेत अन्य ग्रामीणों ने क्षमता वृद्धि की मांग की। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मरदह पावर हाउस का घेराव किया जाएगा। उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि 25 से 63 केवीए क्षमता वृद्धि का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.