Ghazipur News: ट्रांसफार्मरों पर लग रहे डीटी मीटर, बिजली चोरी पर होगी सख्ती
गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। बिजली चोरी रोकने और विद्युत वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के ट्रांसफार्मरों पर डीटी (डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर) मीटर लगाए जा रहे हैं। इन मीटरों से ट्रांसफार्मर से आपूर्ति हुई बिजली और उपभोक्ताओं की वास्तविक खपत का मिलान किया जाएगा, जिससे बिजली चोरी और मीटर में गड़बड़ी का आसानी से पता चल सकेगा। अनियमितता मिलने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 150 डीटी मीटर लगाए जा चुके हैं और जल्द ही 100 अन्य मीटर स्थापित कर कुल 250 डीटी मीटर लगाने का लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.