गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर (बारा)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 124 सी पर खुदरा-पथरा के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसें में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर चालक वाहन को लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बता दें कि शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने नेशनल हाइवे पर ग्राम सभा खुदरा पथरा के समीप बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा रहा। लोगों की सूचना पर पहुंची ने पूछताछ किया तो मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान 30 वर्षीय कमलेश चौधरी पुत्र रविंद्र चौधरी और 25 वर्षीय अरविन्द चौधरी पुत्र नगीना चौधरी के रूप में हुआ। वहीं 23 वर्षीय अजय च...