गाजीपुर, जुलाई 18 -- Ghazipur News: गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अपराध की समीक्षा की। इससे पहले पेंशनरों के साथ बैठक करके उनकी समस्याएं सुनी और संबंधितों को उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा। एसपी ने बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कन्ट्रोल रूम स्थापित करना के बारे में निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Hazaribag...