Ghazipur News: टेल तक पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों में सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। धान की रोपाई के बीच सिंचाई संकट गहराने से तहसील क्षेत्र के किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली दिलदारनगर-उसिया रजवाहा में अंतिम छोर (टेल) तक पानी नहीं पहुंचने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि उसिया सेकेंड तक तो किसी तरह पानी पहुंच रहा है, लेकिन गोड़सरा, सेवराई समेत टेल क्षेत्र के कई गांवों तक नहर सूखी पड़ी है। इससे हजारों बीघा धान की फसल सिंचाई से वंचित है और समय पर पानी नहीं मिलने से फसल सूखने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.