Ghazipur News: टेल तक नहीं पहुंच रहा है नहर का पानी
गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की छोटी नहर के टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। सिंचाई के अभाव में खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने लगी है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को पानी की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन नहर में पानी छोड़े जाने के बावजूद टेल तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। नहर में पानी पहुंचाने की मांग को लेकर किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने किसानों के साथ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के साथ धरना दिया था। वहीं, कांग्रेस नेता अहमद शमशाद ने भी किसानों की समस्या को लेकर सूखी नहर में करीब पांच किलोमीटर पदयात्रा कर विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पानी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.