गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर (रेवतीपुर)। ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर गुरुवार की देर रात एक टेंपो पलटने से युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात ताड़ीघाट निवासी 28 वर्षीय दीपक सिंह उर्फ चंदू, 23 वर्षीय हर्ष पाण्डेय और 30 वर्षीय सोनू सिंह सुहवल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ताड़ीघाट-बारा हाईवे पर मेदनीपुर के समीप टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गयी। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने दो भाईयों में छोटा था,जो काफी मिलनसार स्वभाव का था। पिता राजकांत सिंह घर पर ही रहते है। चालक सोनू सिंह को प्राथमिक उ...