Ghazipur News: टूटी सड़के और जलजमाव से राहगीर परेशान
गाजीपुर, जुलाई 21 -- Ghazipur News: देवकली ( गाजीपुर)। ऐतहासिक स्थल भितरी कस्बा में स्थित सम्राट स्कन्द गुप्त लाट को देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से प्रतिदिन लोग पहुंच रहे है। लेकिन लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीतरी कस्बा तक पहुंचने वाला रास्ता गड्ढें में तब्दील है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कस्बा के निवासी अदनान खां, सनाउल्लाह शन्ने, डा. कमाल अहमद, एखलाक अंसारी, मो. वाहिद, मो. सफदर अली बाबर ने बताया प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा पिछले वर्ष आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल मरम्मत नहीं कराया गया तो इसके खिलाफ सड़क पर आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.