Ghazipur News: टूटकर गिर रहे हैं बिजली के जर्जर तार, जिम्मेदार बेपरवाह
गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में जर्जर हो चुके बिजली के तार लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में रेवतीपुर, दिलदारनगर और बरही बाजार समेत कई क्षेत्रों में बिजली के तार टूटकर सड़क और आबादी वाले इलाकों में गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं से न केवल घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, बल्कि बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना रहा। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद बिजली विभाग पर समय रहते जर्जर तारों को नहीं बदलने का आरोप लग रहा है। रेवतीपुर क्षेत्र में बिजली का जर्जर तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तार टूटने के बाद एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे कई घंटे तक क्षेत्र में अंधेरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.