गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के वेदबिहारी पोखर स्थित एक टावर पर किशोरी रविवार करीब 3:00 बजे चढ़ गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। क्षेत्र की जनता के साथ प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद किशोरी लगभग 5:00 बजे टावर से उतरी। आसपास के लोगों के अनुसार किशोरी का एक युवक के साथ प्रेम प्रपंच था। टावर पर चढ़ने के बाद युवक से शादी कराने की बात पर वह उतर गयी। कासिमाबाद पुलिस ने बताया कि लड़की को समझाकर बुझाकर घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...