Ghazipur News: टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के तीन क्रिकेटरों का प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयन
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के तीन होनहार क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और नगर का गौरव बढ़ाया है। तीनों खिलाड़ियों का चयन 70वीं विद्यालयीय प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर में 26 से 28 अक्टूबर तक होगा। चयनित खिलाड़ियों में कक्षा आठ के अरसलान अहमद, कक्षा नौ के रितेश वर्मा और कक्षा 12 के रुद्रांश शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतर प्रदर्शन और खेल कौशल के आधार पर किया गया है। खास बात यह है कि अरसलान अहमद का पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ था। इस बार प्रदेशीय प्रतियोगिता में जगह बनाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया है। वहीं, रितेश वर्मा और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.