गाजीपुर, जुलाई 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की चंद्रशेखर नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह टहलने निकली एक वृद्ध महिला के गले से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना से कॉलोनी में दहशत है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पीड़िता के भतीजे राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि चाची 85 वर्षीय माया सिंह सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे घर के बाहर टहलने निकली। वह गली में फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान एक युवक पैदल वहां पहुंचा। थोड़ी देर में एक मोटरसाइकिल भी गली में आई। बाइक देखते ही पैदल वाला युवक माया सिंह के पास पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन छीनने लगा। विरोध करने पर भी बदमाश नहीं माना और करीब 12 ग्राम वजन की चेन लूटकर बाइक पर सवार साथी के साथ फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची...