गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिउरा ग्राम सभा में बुधवार की रात को झोपड़ी में सो रहे वृद्ध पर नीलगाय ने हमला कर दिया। पास में सो रहे परिजनों ने ईंट पत्थर से हमला कर नीलगाय को भगाया और घायल हालत में रामभरोस को इलाज के लिए ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय रामभरोस साहनी पुत्र सेवक निवासी ग्राम सभा सिउरा अपने खेत की रखवाली करने के लिए नगर के वार्ड नंबर 8 महावीर मंदिर के बगल में अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार की रात्रि अपने परिवार के साथ भोजन कर खेत में बने झोपड़ी में सो गए। अचानक एक नीलगाय चारपाई पर सो रहे रामभरोस पर हमला कर दिया। रामभरोस के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जग गए। वह नीलगाय को ईट, प...