गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: भांवरकोल । क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलसड़ी में बृजभान यादव की झोपड़ी रविवार की दोपहर आग लगने से सामान जलकर खाक हो गये। तथा एक टीनशेड और उनमें रखा नगदी सहित चौकी ,बिस्तर ,कपड़ा आदि गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीण वहां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। बृजभान यादव की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है और अगलगी के बाद सही सलामत उसके पास कुछ भी नहीं बचा है। वह झोपड़ी और टीन में परिवार सहित रहकर अपना गुजर बसर कर रहा था। सूचना सचिव कृपेश कुमार मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने कहा कि राजस्व कर्मी को मौके पर भेज कर जांच आख्या मंगा कर हर संभव पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...