गाजीपुर, नवम्बर 23 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिखड़ी अमारी मुख्य मार्ग पर स्थित चुरामनपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा से उतरकर घर जा रही चुरामनपुर गांव निवासी महिला को बाइक सवार महिला ने झांसा देकर हजारों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन, तब तक आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।चुरामनपुर गांव निवासी लक्ष्मी की तहरीर के मुताबिक, दुल्लहपुर बाजार से अपने गांव लौट रही थी। चुरामनपुर मोड़ से बाइक सवार व्यक्ति के साथ एक महिला पहुंची और महिला ने विश्वास मे लेकर घर तक छोड़ने की बात कही। आरोप है कि रास्ते में महिला ने अपने झांसे मे लेकर बगल के गांव स्थित रिश्तेदारी मे जाने की बात कहकर अपने पास नकली आभूषण को बंद डिब्बा लक्ष्मी के पास मौज...