गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में कुपोषण की गंभीर स्थिति के बावजूद स्वास्थ्य तंत्र की सुस्ती साफ नजर आ रही है। एक ओर जहां हजारों बच्चे कुपोषण और अति कुपोषण की श्रेणी में दर्ज हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बेड खाली पड़े रहते हैं। यह केंद्र खासतौर पर गंभीर कुपोषित बच्चों के इलाज, पोषणयुक्त आहार और नियमित चिकित्सकीय निगरानी के लिए बनाया गया है, जहां 14 दिन तक विशेष देखभाल दी जाती है। लेकिन गुरुवार को केंद्र पर महज छह बच्चे ही भर्ती ही मिले। विभागीय लापरवाही के कारण कुपोषित बच्चे सुपोषित नहीं हो रहे है। जिले में 3040 आंगनबाड़ी केंद्र है। यहां पर करीब 3.66 लाख से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों में छह हजार अति कुपोषित (सेम) और दस हजार से अधिक अति कुपोषित (मेम) बच्चे व...