Ghazipur News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलजमाव से बढ़ी परेशानी
गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार दोपहर हुई रिमझिम बारिश ने राहत दी। दोपहर में अचानक मौसम बदला और शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया। लंबे समय से उमस और चिलचिलाती गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और वातावरण में उमस बनी हुई थी। दोपहर बाद अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में बारिश में बदल गई। शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ गई। किसानों के चेहरे पर भी राहत दिखाई दी। धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी बताया जा रहा है। हालांकि, तेज बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.