गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। बुधवार की देर रात और गुरुवार की सुबह से ही झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी राहत दे दिया है। बीते तीन दिनों से धूप और मौसम से जीना मोहाल हो गया है। गुरुवार की सुबह के समय दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों में कोई छाता लेकर तो कोई बारिश में भीगते हुए प्लेटफॉर्म तक पहुंचता दिखाई दिया। हालांकि बारिश के बावजूद यात्रियों की आवाजाही सामान्य बनी रही। इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों का कहना है कि धान सहित खरीफ की फसलों के लिए यह वर्षा बेहद लाभदायक साबित होगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मौसम का मिजाजः झमाझम बारिश हुई, मिली गर्मी से राहत उनका मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो खेतों में पर्याप्त नमी बनी रह...