गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हरदोई में 30 और 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होने वाली जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए गाजीपुर जनपदीय टीम का चयन सोमवार को संपन्न हुआ। बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के खेल मैदान पर आयोजित चयन ट्रायल में जिले भर से 108 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अनुभवी कोच राधेश्याम यादव ने खिलाड़ियों की फिटनेस, गति और खेल कौशल का मूल्यांकन कर 30 खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें 15 बालक और 15 बालिकाएं शामिल हैं। बालक टीम में सौरभ, विक्की, आयुष, अखिलेश, निलेश, सूरज, गोलू, फरहान, अमन, शुभम, दीपक, सुमित, आयुष, बिट्टू और शशांक शामिल हैं। टीम के कोच निकेश पाल और मैनेजर प्रिंस होंगे। वहीं, बालिका टीम में अनु, अदिति, साधना, काजल, अंशी, आकृति, आरती, अर्चना, इंदु, जाह्न्वी, नंदिनी, ...