Ghazipur News: जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गैवीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में माध्यमिक शिक्षा विभाग गाजीपुर की ओर से जनपद स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रामकरण इंटर कॉलेज इशोपुर के साहिल यादव का अंडर-19 के 60 किग्रा, विनय चौहान का अंडर-17 के 51 किग्रा, आर्यन यादव का अंडर-17 के 55 किग्रा तथा कार्तिक विश्वकर्मा का अंडर-14 के 43 किग्रा भार वर्ग में चयन हुआ। वहीं शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज के सुशील कुमार का अंडर-17 के 45 किग्रा भार वर्ग में चयन किया गया। खिलाड़ियों को जूडो की तकनीक, अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ केदार नारायण कृषक इंटर कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.