गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने गुरुवार को युवराजपुर गांव में छापेमारी कर जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 11,440 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में युवराजपुर निवासी ज्वाला प्रसाद, प्रफुल्ल कुमार, मुकेश चौधरी, अंश कुमार, अवधराज सिंह और कृपेश सिंह शामिल हैं। मौके से जुए की फड़ से 10,800 रुपये तथा आरोपियों की तलाशी में 640 रुपये बरामद हुए। ग्रामीणों के मुताबिक यहां रोजाना दर्जनों लोग जुटते थे, गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता था। खुलेआम हार-जीत का शोर मचता था। फिर भी स्थानीय पुलिस और बीट सिपाही अनजान बने रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। क...