Ghazipur News: जीवित्पुत्रिका पर्व पर वीर अब्दुल हमीद सेतु पर लगा भीषण जाम
गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जीवित्पुत्रिका पर्व पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते शनिवार को वीर अब्दुल हमीद सेतु पर भीषण जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। स्थिति यह रही कि करीब एक किलोमीटर लंबे पुल को पार करने में लोगों को लगभग एक घंटे का समय लगा। पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई।
पुलिस की व्यवस्था भीड़ को देखते हुए रजागंज चौकी प्रभारी अभिनव गुप्ता और सुहवल पुलिस की संयुक्त टीम यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को नियंत्रित कर जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा। जाम में ट्रेलर, बस, पिकअप, डंपर समेत कई बड़े व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.