गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए रेवतीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसकी बड़ी पुत्री की शादी क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसकी बड़ी पुत्री की तबीयत खराब रहने लगी, जिसके चलते घर की स्थिति को देखते हुए उसने अपनी छोटी पुत्री को कुछ समय के लिए बड़ी बहन के ससुराल में उसकी देखभाल के लिए भेजा था। महिला के मुताबिक, इसी दौरान उसकी छोटी पुत्री और दामाद के बीच कथित रूप से प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि बाद में उसका दामाद उसकी छोटी पुत्री को अपने साथ लेकर कहीं चला गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने दोनों की काफी तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन उनक...