Ghazipur News: जीआरपी ने वारंटी को किया गिरफ्तार
गाजीपुर, जुलाई 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी की पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रेलवे सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने मिश्रौलिया बरहनिया निवासी सोनू बिंद (23) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, चोरी का माल रखने, आबकारी अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मुजफ्फरपुर रेल एसएसपी ने किया छपरा रेल थाना का वार्षिक निरीक्षण
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.