गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले की बदहाल सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने जिले की 181 सड़कों को चिह्नित कर मरम्मत के लिए सूची तैयार की है। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 442 किलोमीटर है। विभाग की ओर से मरम्मत कार्य के लिए करीब चार करोड़ रुपये की डिमांड शासन को भेजी गई थी, जिसमें फिलहाल एक करोड़ 20 लाख रुपये मिली है। जिसके बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की सूची में जिले की कई प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। इनमें सैदपुर-चिरैयाकोट, शादियाबाद-जखनिया, सैदपुर-चोचकपुर और सैदपुर-भीतरी मार्ग प्रमुख हैं। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ ग्रामीण और आसपास के लोग आवागमन करते हैं। जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों...