Ghazipur News: जिलेभर में रिमझिम बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहाना
गाजीपुर, जुलाई 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिलेभर में सोमवार को हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से बादल छाए हैं और क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। सोमवार को भी बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला। अच्छी वर्षा के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया। खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसान परिवार पूरे उत्साह के साथ रोपाई में जुट गए। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसल की बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों पर पानी भरने से कीचड़ और फिसलन बढ़ गई। जगह-जगह जलभराव के कारण राहगीरों और दोपहिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.