गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर अनिल कुमार गुप्ता का नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अपने कार्यालय में स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने नवनियुक्त जिला मंत्री को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने और पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष गणेश निषाद, भाजपा आईटी विभाग के विधानसभा संयोजक संजीत यादव, विजयशंकर राय एवं असीम खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला मंत्री को ब...