गाजीपुर, सितम्बर 13 -- Ghazipur News: जमानियां। द्रोणा आर्चरी एकेडमी के मैदान में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद सीनियर और जूनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। चयनित खिलाड़ी 26 से 29 सितंबर तक बाराबंकी में होने वाली राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि विधायक ओम प्रकाश सिंह के पुत्र रितेश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे, कोच संदीप सिंह, रोहित सिंह और सीनियर खिलाड़ी प्रमोद सिंह मौजूद रहे। सीनियर वर्ग के इंडियन राउंड में उमेश पाल, कुणाल सिंह, अनमोल यादव और रोहित कुमार चयनित हुए। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय ...