गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिला जज और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को राजकीय संप्रेषण गृह किशोर (बाल सुधार गृह) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बैरकों की तलाशी ली और साफ-सफाई की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने किशोरों के स्वास्थ्य और खान-पान पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। यह भी पढ़ें- बाल पर्यवेक्षण गृह में मिलीं भोजन व्यवस्था में कमियां, प्रधान जिला जज ने दिए सुधार के निर्देश यह भी पढ़ें- Aligarh News: जिला जज, एसएसपी व एडीएम सिटी...