Ghazipur News: जिला कारागार में मनाया गया रक्षाबंधन
गाजीपुर, अगस्त 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जिला कारागार में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। जेल प्रशासन की ओर से मुलाकातियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान करीब 452 बहनें, 107 बच्चे और दो पुरुष मुलाकाती कारागार पहुंचे और निरुद्ध महिला और पुरुष बंदियों से मुलाकात कर राखी का पर्व मनाया। सुबह से ही मुख्य गेट पर मुलाकातियों के लिए छायादार टेंट, पानी और मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी। परिजनों से मिलकर बंदियों ने भावुक माहौल में भाई-बहन के पावन रिश्ते का पर्व मनाया। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव, उपकारापाल राजेश कुमार, रविंद्र सिंह, शिक्षा अध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव और अभय मौर्य समेत बंदी रक्षकों ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जेल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.