गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद रविवार को अपने गृह क्षेत्र सैदपुर पहुंचे कमलेश सोनकर 'पंकज' का पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद कमलेश सोनकर ने सिधौना स्थित स्व. रामकरण दादा के स्मृति स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, वह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पीडीए राज की स्थापना और राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम करने की बात कही। यह भी पढ़ें- त्तराखंड में वर्तमान सपा-प्रकोष्ठों की ईकाइयां भंग साथ ही...