गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर में जाम की समस्या अब लोगों के लिए रोजाना की मुसीबत बन गई है। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगने वाले जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जाम से निजात दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। शहर में सात प्रमुख जाम प्वाइंट हैं, जहां यातायात का दबाव बढ़ते ही व्यवस्था चरमरा जाती है। शहर के रौजा, विश्वेश्वरगंज, सकलेनाबाद, लंका बस स्टैंड, लंका-रेलवे स्टेशन तिराहा, महुआबाग चौराहा और मिश्रबाजार तिराहा जाम के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इन स्थानों पर सड़क की पटरियों पर वाहनों के कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के कारण सड़क की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है। दुकानों के सामने वाहन खड़े होने...