गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। चित्रकोनी गांव निवासी सैफ खान ने पुलिस से एक व्यक्ति पर फोन कर गाली-गलौज करने और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। सैफ खान ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त 2026 को दिन में करीब 11:47 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम-पता नहीं बताया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि जेल से बाहर आने के बाद वह परिवार के लोगों को जान से मार देगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तीन मोबाइल नंबरों से लगातार मिल रही धमकी, धारकों पर मुकदमा पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल नंबर की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। तहरीर के आधार...