Ghazipur News: जान से मारने की धमकी का आरोप
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी सत्येंद्र चौधरी की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। तहरीर के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे पृथ्वी चौधरी, प्रदीप चौधरी, बसावन चौधरी और कमली देवी ने रुपये के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.