Ghazipur News: जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: सेवराई। सेवराई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा देवल में टीका लगने के बाद 15 माह की बच्ची की मौत होने के मामले में भदौरा प्रभारी चिकित्सक धनंजय आनंद ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दिया है। उन्होने बताया कि टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि देवल निवासी पिंटू शर्मा निरंजन शर्मा के 15 माह की बेटी को आशा ने बीते 23 सितंबर को टीका लगाया था। जिसके बाद रात मासूम खाना खाने के बाद सो गयी। अचानक तबियत खराब होने पर परिजन एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी गयी है। रिपेार्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.