गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जांच के नाम पर उर्वरक व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के विरोध में जनपद के उर्वरक व्यापारी बुधवार से अनिश्चितकालीन दुकान बंदी करेंगे। भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री एवं उर्वरक-बीज व्यापार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्वरक की जांच कृषि विभाग के अलावा अन्य विभागों द्वारा भी की जा रही है, जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के खिलाफ फर्जी मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। संतोष कुशवाहा ने कहा कि जब तक व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और जांच के नाम पर कथित उत्पीड़न पर रोक नहीं लगती, तब तक उर्वरक व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। य...