Ghazipur News: जांच के दौरान लेखपाल से गाली-गलौज का आरोप
गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में आईजीआरएस शिकायत की जांच के दौरान लेखपाल से कथित रूप से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल हरिकेश रत्नाकर की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार लेखपाल 6 सितंबर को आईजीआरएस से संबंधित शिकायत की मौके पर जांच करने शाहबाजपुर पहुंचे थे। जांच के दौरान शिकायतकर्ता मुकेश यादव समेत अन्य पक्षों की मौजूदगी में मामले की जानकारी ली जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी सतेन्द्र यादव पुत्र मंगरू यादव ने लेखपाल के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की। लेखपाल ने मामले की शिकायत कासिमाबाद थाने में की। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.